2026 का छुट्टी कैलेंडर जारी: इन महीनों में मिलेंगे सबसे ज्यादा लंबे वीकेंड

देहरादून: उत्तराखंड में वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों की पूरी तस्वीर अब साफ हो गई है। शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल सार्वजनिक…

2026-holiday-calendar-out-months-with-the-most-long-weekends

देहरादून: उत्तराखंड में वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों की पूरी तस्वीर अब साफ हो गई है। शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार इस साल सार्वजनिक अवकाश, राज्यपाल द्वारा घोषित अवकाश और निर्बंधित अवकाश — तीन अलग-अलग श्रेणियों में छुट्टियां तय की गई हैं। 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखनें के लिए खबर को नीचे तक पढ़ते रहे।

मार्च 2026: लंबे वीकेंड का सबसे बड़ा मौका

मार्च 2026 छुट्टियों के लिहाज़ से सबसे मजबूत महीना साबित होगा।

  • होलिका दहन और होली
  • ईद-उल-फितर
  • राम नवमी

➡️ इन छुट्टियों के बीच 1–2 दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेकर 4 से 5 दिन का लंबा ब्रेक आसानी से बनाया जा सकता है। यही वजह है कि मार्च को ट्रैवल और पारिवारिक आयोजनों के लिए सबसे बेहतर महीना माना जा रहा है।

🟢 अगस्त 2026: वीकेंड के साथ त्योहार

अगस्त में भी लंबे वीकेंड के अच्छे मौके बन रहे हैं।

  • स्वतंत्रता दिवस (शनिवार)
  • रक्षाबंधन (शुक्रवार)

➡️ शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी जुड़ने से लगातार तीन दिन का ब्रेक संभव है।

🟢 अक्टूबर 2026: छुट्टियों का संतुलित महीना

अक्टूबर में राष्ट्रीय और धार्मिक अवकाश वीकेंड के करीब पड़ रहे हैं।

  • गांधी जयंती (शुक्रवार)
  • दशहरा (मंगलवार)

➡️ यहां भी थोड़ी सी प्लानिंग से लंबा वीकेंड बनाया जा सकता है।

🟢 नवंबर 2026: त्योहारों के साथ सबसे ज्यादा ब्रेक

नवंबर में छुट्टियों की संख्या भी ज्यादा है और त्योहारों का माहौल भी।

  • दीपावली (रविवार)
  • गोवर्धन पूजा
  • गुरु नानक जयंती

➡️ इस महीने फेस्टिव ब्रेक के साथ कई लोगों को लगातार छुट्टियां मिल सकती हैं।

2026 में कई मौके ऐसे होंगे जब लंबे वीकेंड, त्योहारों की छुट्टियां और स्मार्ट ब्रेक की योजना बनाई जा सकती है।


🔴 सूची–1: सार्वजनिक अवकाश (सबके लिए लागू)
ये वे छुट्टियां हैं जिनमें सरकारी कार्यालय, स्कूल और अधिकतर संस्थान बंद रहते हैं।
सोमवार, 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
रविवार, 15 फरवरी – महाशिवरात्रि
मंगलवार, 3 मार्च – होलिका दहन
बुधवार, 4 मार्च – होली
शनिवार, 21 मार्च – ईद-उल-फितर
गुरुवार, 26 मार्च – राम नवमी
मंगलवार, 31 मार्च – महावीर जयंती
शुक्रवार, 3 अप्रैल – गुड फ्राइडे
मंगलवार, 14 अप्रैल – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
शुक्रवार, 1 मई – बुद्ध पूर्णिमा
बुधवार, 27 मई – ईद-उल-जुहा
शुक्रवार, 26 जून – मोहर्रम
गुरुवार, 16 जुलाई – हरेला
शनिवार, 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
बुधवार, 26 अगस्त – ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी
शुक्रवार, 28 अगस्त – रक्षाबंधन
शुक्रवार, 4 सितंबर – जन्माष्टमी
शुक्रवार, 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
मंगलवार, 20 अक्टूबर – दशहरा
सोमवार, 26 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती
रविवार, 8 नवंबर – दीपावली
मंगलवार, 10 नवंबर – गोवर्धन पूजा
मंगलवार, 24 नवंबर – गुरु नानक जयंती
शुक्रवार, 25 दिसंबर – क्रिसमस

🔵 सूची–2: राज्यपाल द्वारा घोषित अवकाश (सबके लिए लागू)

गुरुवार, 19 मार्च – चेटीचंद्र
गुरुवार, 17 सितंबर – विश्वकर्मा पूजा
मंगलवार, 24 नवंबर – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

🟡 सूची–3: निर्बंधित अवकाश (इनमें से सिर्फ 2 छुट्टियां चुन सकते हैं)

इस सूची में कई विकल्प दिए गए हैं, लेकिन कर्मचारी केवल दो अवकाश ही ले सकते हैं।

गुरुवार, 1 जनवरी – नव वर्ष दिवस
बुधवार, 14 जनवरी – मकर संक्रांति
शुक्रवार, 23 जनवरी – बसंत पंचमी
रविवार, 1 फरवरी – गुरु रविदास जयंती
मंगलवार, 3 फरवरी – शब-ए-बारात
शुक्रवार, 13 मार्च – जमात-उल-विदा
सोमवार, 6 अप्रैल – ईस्टर मंडे
मंगलवार, 14 अप्रैल – बैसाखी
रविवार, 3 मई – वीर केशरीचंद्र शहीद दिवस
मंगलवार, 4 अगस्त – चैहल्लुम
शुक्रवार, 25 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
रविवार, 11 अक्टूबर – महाराजा अग्रसेन जयंती
शनिवार, 7 नवंबर – नरक चतुर्दशी
बुधवार, 11 नवंबर – भैया दूज
रविवार, 15 नवंबर – छठ पूजा
गुरुवार, 24 दिसंबर – क्रिसमस पूर्व संध्या

Leave a Reply