अब विदेश में नया साल मनाने का सपना होगा साकार, इन देशों में जाने के लिए पहले से नहीं चाहिए वीजा, बस इन बातों का रखें ध्यान

नया साल 2026 आने में अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में हर कोई छुट्टियों का मज़ा लेना चाहता है और घूमने का प्लान…

n694048605176639623213284776cea12b4cfe42698a9b225b798dcd4d663e9450483e31f8aaa1db8286a2e

नया साल 2026 आने में अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में हर कोई छुट्टियों का मज़ा लेना चाहता है और घूमने का प्लान बनाने लगा है। अगर आप भी नए साल पर किसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, लेकिन वीज़ा की झंझट नहीं चाहते, तो कुछ देश ऐसे हैं जहां भारतीय बिना वीज़ा जा सकते हैं, या फिर एयरपोर्ट पर ही वीज़ा मिल जाता है।

आइए जान लेते हैं ऐसे 6 देशों के बारे में, जहां जाकर आप नए साल की शुरुआत यादगार बना सकते हैं।


मालदीव:मालदीव भारतीय यात्रियों को 30 दिन का वीज़ा ऑन-अराइवल देता है। यहां का पानी बिल्कुल साफ और नीले रंग का दिखता है। नए साल पर बीच पार्टी, म्यूजिक और आतिशबाज़ी का मज़ा अलग ही होता है। खूबसूरत रिसॉर्ट्स और शांत समुद्र इस जगह को और भी खास बना देते हैं।


मॉरिशस:मॉरिशस भारतीय नागरिकों को 90 दिन तक बिना वीज़ा घूमने की सुविधा देता है। नए साल के समय यहां समुद्र किनारे पार्टियां होती हैं जो देखने लायक होती हैं। यहां की हरियाली, समुद्र और शांत वातावरण आपके नए साल को खास बना देते हैं।


भूटान:भूटान भारतीयों के लिए सबसे आसान जगहों में से एक है। यहां जाने के लिए सिर्फ़ पासपोर्ट या वोटर आईडी चाहिए। भूटान का शांत माहौल और धार्मिक वातावरण नए साल की शुरुआत सुकून के साथ करवाता है।


मलेशिया:मलेशिया भारतीयों को 30 दिन का वीज़ा ऑन-अराइवल देता है। यहां का कुआलालंपुर शहर नए साल पर रोशनी से जगमगा उठता है। पेट्रोनास टावर के पास आतिशबाज़ी और म्यूजिक शो काफी मशहूर हैं। मलेशिया का खाना और संस्कृति सफर को और मज़ेदार बना देती है।


थाईलैंड:थाईलैंड भी भारतीयों को ऑन-अराइवल वीज़ा की सुविधा देता है। बैंकॉक और फुकेत नए साल पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहें हैं। यहां स्ट्रीट फूड, म्यूजिक और पार्टी का माहौल हर पर्यटक को आकर्षित करता है।


कजाकिस्तान: कजाकिस्तान ने हाल ही में भारतीयों के लिए 14 दिन की वीज़ा-फ्री एंट्री शुरू की है। नए साल के समय यहां का सर्द मौसम और खूबसूरत शहर देखने लायक होते हैं। अल्माटी और अस्ताना में बर्फबारी का अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है।


आपको यात्रा का प्लान करते समय इन चीजों का ध्यान रखना होगा जैसे : पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने होनी चाहिए।
होटल बुकिंग और पैसों के डॉक्यूमेंट साथ रखें।
ट्रैवल इंश्योरेंस करवाना न भूलें।
मौसम की जानकारी लेकर उसी के अनुसार सामान पैक करें।

Leave a Reply