Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

IAS बनकर आया ठग, शख्स ने ChatGPT से जाल बिछाया और स्कैमर को माफी मांगने पर कर दिया मजबूर

दिल्ली के एक शख्स ने साइबर ठगी के मामले में अनोखी चाल चली और ठग को ही उसके खेल में फंसाया। मामला Reddit पर शेयर…

दिल्ली के एक शख्स ने साइबर ठगी के मामले में अनोखी चाल चली और ठग को ही उसके खेल में फंसाया। मामला Reddit पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट के मुताबिक, शख्स के फेसबुक पर उसके कॉलेज के एक सीनियर IAS अफसर के नाम से मेसेज आया। इसमें कहा गया कि उनका CRPF अफसर दोस्त महँगा सामान और फर्नीचर डिस्काउंट पर बेच रहा है। पहले ही शक होने के कारण शख्स ने अपने सीनियर से फोन पर पुष्टि की और फिर ठग को फंसाने का प्लान बनाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ठगी के लिए QR कोड भेजने पर शख्स ने तकनीकी दिक्कत का बहाना बनाया और ठग को समय दिलवाया। इस बीच उसने ChatGPT की मदद से एक खास वेबपेज तैयार किया, जो यूज़र की GPS लोकेशन और डिवाइस के फ्रंट कैमरे से फोटो कैप्चर कर सके। फिर उसने लिंक ठग को भेजा और कहा कि इसमें QR कोड अपलोड कर दे।

जैसे ही ठग ने लिंक क्लिक किया, उसकी लोकेशन और फोटो तुरंत शख्स के पास आ गई। इसके बाद शख्स ने ठग को उसकी फोटो और लोकेशन भेज दी। डर और शर्म के मारे ठग ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि अब कभी ऐसा काम नहीं करेगा। दिल्ली के शख्स ने ठग को चेतावनी देते हुए लिखा कि उसका पता राजस्थान पुलिस को भेज दिया गया है।