Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बधाई हो— साहस का सम्मान, स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे वन दरोगा भगवती प्रसाद जोशी,क्षेत्र में हर्ष की लहर

अल्मोड़ा। मूल रूप से सोमेश्वर निवासी और नैनीताल में वन दरोगा पद पर कार्यरत भगवती प्रसाद जोशी को विभाग स्वतंत्रता दिवस पर उनके द्वारा किए…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
joshi van

अल्मोड़ा। मूल रूप से सोमेश्वर निवासी और नैनीताल में वन दरोगा पद पर कार्यरत भगवती प्रसाद जोशी को विभाग स्वतंत्रता दिवस पर उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय और साहसिक कार्यों के लिए सम्मान करेगा। जोशी मूल रूप से सोमेश्वर निवासी हैं।उनके पिता भी वन विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी के लिए चर्चित थे। 1994 में वनतस्करों ने उनकी हत्या कर दी थी। उसके बाद भगवती प्रसाद जोशी को वन विभाग में तैनाती मिली। उन्होंने भी उसी ​ईमानदारी और साहसिक कार्यों को अपनी सेवा के दौरान किया। कोर्ट केस में बारीकी और दमदार तरीके से विभाग का पक्ष तैयार करने के अलावा वन तस्करी रोकने में साहस का परिचय देने वाले जोशी को वन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर यह पुरस्कार देने की घोषणा की हैं। उन्हें यह पुरस्कार मिलने पर उनके क्षेत्र मे खुशी की लहर है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने भी इसे उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है।