बिग ब्रेकिंग : सोनिया गांधी बनी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

डेस्क

आखिरकार कांग्रेस वर्किग कमेटी ने अपना नया अध्यक्ष चुन ही लिया। दिल्ली में आयोजित बैठक में अगले अध्यक्ष बनने तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अं​तरिम अध्यक्ष चुना गया। शनिवार देर रात तक चली बैठक में काफी जद्दोजहद के बाद पार्टी की कमान फिर से सोनिया गांधी को सौंपने का निर्णय लिया गया। सोनिया गांधी 1998 से 2017 तक कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुकी है।
कांग्रेस की बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने यह जानकारी दी। उक्त बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किये गये।
बैठक के बारे में बताते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणजीत सिंह सुरजेवाला ने बताया कि नये अध्यक्ष के चयन तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी।

सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी के अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव पास किया गया। लेकिन राहुल गांधी ने यह कहकर मना कर दिया कि जबाबदेही की शुरूवात उनसे होनी चाहिये। इसके बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने नया अध्यक्ष बनने तक सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। वह नये अध्यक्ष का चयन होने तक अध्यक्ष बनी रहेगी हालांकि इसके लिये कोई समय सीमा तय किये जाने की बात सामने नही आई है।