होटल एशोसियेशन के पूरन अध्यक्ष हरीश बने सचिव

अल्मोड़ा। होटल एसोसिएशन की एक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। गौरतलब है कि होटल एशोसियेशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने अध्यक्ष…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। होटल एसोसिएशन की एक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। गौरतलब है कि होटल एशोसियेशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। आज बैठक में कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए सर्वसहमति से पूरन सिंह अधिकारी को अध्यक्ष चुना गया। सरस्वती पैलेस में आयोजित इस बैठक में हरीश जोशी को महा​सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। अजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष दिलजोत सिंह और नमन गुरूरानी को संगठन महामंत्री, मोहन सिंह और अरूण वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। दीवान सिंह को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कोर कमेटी के बद्री विशाल अग्रवाल सहित पान सिंह खम्पा, दीवान सिंह जलाल, कमल गुप्ता, धर्म सिंह बिष्ट, कमल गुप्ता , आनंद सिंह, किशन सिंह सहित अनेक होटल व्यवसायी मौजूद रहे ।