Bihar News: बिहार के आरा में हुआ डबल मर्डर, मिठाई विक्रेता और उसके बेटे की गोली मारकर कर दी गई हत्या, सड़क किनारे मिला शव

भोजपुर जिले में बेहद दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव नट स्थान के पास सुबह मिठाई दुकानदार और…

भोजपुर जिले में बेहद दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव नट स्थान के पास सुबह मिठाई दुकानदार और उनके पुत्र का शव बरामद किया गया। रात दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सड़क किनारे दोनों का शव मिला। सिर समेत अन्य भागों में भी गोलियां पाई गई हैं।


मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा (45 वर्ष) और उनके पुत्र प्रियांशु कुशवाहा (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


दोनों मृतक जयनगर गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे। प्रमोद कुशवाहा पिएनिया बाजार में मिठाई की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी का कार्यकर्ता भी था। रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर प्रमोद कुशवाहा को अपने स्थान पर बुलाया।

इसके बाद वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर दुकान से निकल गए और देर रात दोनों घर नहीं आए।


स्वजन रातभर उनकी खोजबीन करते रहे। इस बीच शुक्रवार की सुबह बेलघाट गांव के समीप दोनों का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस, मृतकों की बाइक और एक बुलेट बरामद की है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।