Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सलमान खान अंतरराष्ट्रीय विवाद में फंसे, पाकिस्तान ने लगाया एंटी-टेररिज्म एक्ट

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय राजनीति के विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित एक कार्यक्रम…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय राजनीति के विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके बयान ने पाकिस्तान सरकार की नाराजगी को जन्म दिया। सलमान खान ने भाषण के दौरान बलूचिस्तान का जिक्र ऐसा किया कि पाकिस्तान इसे अपने क्षेत्रीय संप्रभुता पर हमला मान रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय की आधिकारिक घोषणा में उन्हें एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत ‘फोर्थ सेड्यूल’ में डाला गया है। इस सूची में शामिल होने का मतलब है कि सलमान खान के खिलाफ पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है और देश में यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

मामला सऊदी अरब में हुए ‘जॉय फोरम 2025’ कार्यक्रम से जुड़ा है। वायरल हुए वीडियो में सलमान खान ने कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” इस बयान में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताना विवाद का मुख्य कारण बना। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यह उनकी संप्रभुता को चुनौती देने वाला बयान है।

इस बीच, बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के समर्थन में काम करने वाले अलगाववादी नेता इस बयान से प्रसन्न हैं। मीर यार बलूच ने कहा कि सलमान खान ने बलूचिस्तान का उल्लेख कर छह करोड़ लोगों की भावनाओं को मान्यता दी है और यह सांस्कृतिक संवाद का एक शक्तिशाली माध्यम बन सकता है।

सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस विवाद पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।