Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Diwali 2025: कम खर्च में सजाएं घर-आंगन, बजट फ्रेंडली दीयों से चमक उठेगा त्योहार

दीपावली का त्योहार बिना रोशनी और चमक के अधूरा लगता है। हर कोई चाहता है कि उसका घर इस दिन सबसे सुंदर और जगमगाता हुआ…

दीपावली का त्योहार बिना रोशनी और चमक के अधूरा लगता है। हर कोई चाहता है कि उसका घर इस दिन सबसे सुंदर और जगमगाता हुआ दिखे। लेकिन महंगी लाइट्स और सजावट पर खर्च करने के बावजूद कभी-कभी मनचाहा असर नहीं मिलता। ऐसे में बजट फ्रेंडली दीयों का विकल्प सबसे अच्छा होता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सिंपल मिट्टी के दीये इस समय सबसे सस्ते विकल्प हैं। थोक में ये आसानी से 10 से 12 रुपये में 10 तक मिल जाते हैं। इसके अलावा डिजाइनर मिट्टी के दीपक भी बाजार में उपलब्ध हैं। इन्हें पेंट, छोटे शीशे या बिंदी से सजाकर घर में जलाया जा सकता है। इनकी कीमत लगभग 30 से 40 रुपये तक होती है और ये घर को आकर्षक लुक देने में मदद करते हैं।

पानी में तैरने वाले दीपक भी इस दिवाली खास आकर्षण बढ़ाते हैं। इन्हें जलाने के लिए किसी बर्तन में पानी भरें और फूल-पत्तियों से सजाएं। फिर इन दीपों को पानी में तैरने दें। इनकी कीमत आम तौर पर 50 से 100 रुपये तक होती है और ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

घर पर आटे से भी दीये बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है। गेंहू के आटे को गूंधकर दीये की शेप में बनाएं और चाहें तो फूड कलर से इन्हें और आकर्षक बनाएं।

अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो सादे दीये लें और उन्हें एक प्लेट या थाली पर सजाएं। बीच-बीच में गेंदे और गुलाब के फूल रखें और 5-7 दीये जलाकर सजावट करें। इसे आप रंगोली के पास या आंगन में रख सकते हैं। यह तरीका बेहद सरल, सस्ता और देखने में सुंदर होता है।