October 2025 School Holidays: अक्टूबर के महीने में मिलेंगी बेशुमार छुट्टियां, जानिए कौन-कौन सी तारीख को रहेगी छुट्टी

सितंबर का महीना खत्म हो गया और अक्टूबर शुरू हो गया है। बच्चों की परीक्षाएं भी लगभग खत्म सी हो गई हैं। इस महीने दिवाली…

School closed

सितंबर का महीना खत्म हो गया और अक्टूबर शुरू हो गया है। बच्चों की परीक्षाएं भी लगभग खत्म सी हो गई हैं। इस महीने दिवाली छठ पूजा और अन्य त्योहार भी आने वाले हैं। ऐसे में बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को छुट्टियों का काफी इंतजार है।

इस महीने स्कूलों में बच्चों की खूब छुट्टियां होने वाली है। आईए जानते हैं अक्टूबर के उन तारीखों के बारे में जब छुट्टियां होंगी


अक्टूबर 2025 में बच्चों के लिए बहुत सारी छुट्टियां हैं। इस महीने गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दशहरा, दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। इस समय आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं या घर पर ही त्योहारों का आनंद ले सकते हैं।

आइए, जानते हैं कि इस महीने किस-किस दिन छुट्टी मिलेगी।


1 अक्टूबर: महानवमी और दशहरा
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती
20 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी और दिवाली
22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर: भाई दूज
27 अक्टूबर: हल षष्ठी
28 अक्टूबर: छठ पूजा


आपको पता है कि छात्रों की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं जैसे कि बिहार में छठ पूजा के मौके पर कई दिनों तक छुट्टी होती है। वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की वजह से 6 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। कुछ त्योहार जैसे दिवाली पूरे देश में मनाई जाती है इसलिए दिवाली के दिन पूरे देश में छुट्टी रहेगी।