दन्या/अल्मोड़ा: गांधी जयंती के अवसर पर लक्ष्मी आश्रम परिसर दनिया में गांधी जी को फूल-दीप अर्पित कर याद किया गया।
इस मौके पर उनके प्रिय रघुपति राघव के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। साथ ही बच्चों ने देश भक्ति गीत ”दे दी हमें आजादी बिना खड्ग, बिना ढाल” गाकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल अर्पित कर गांधी जी को याद किया।
गांधी को याद करते हुए गांधी शांति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ता बसंत पांडे ने कहा कि गांधी की प्रासंगिकता हमेशा बनी रहेगी। पूरे विश्व में गांधी के विचारों का फैलाव है। सत्य अहिंसा से ही देश में शांति और समृद्धि आ सकती है।
लक्ष्मी आश्रम की वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल पंत ने कहा कि गांव में रचनात्मक कार्यक्रम बहुत कम हो गए हैं जो बच्चों को संस्कार और महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करती थी।
जब तक गांव मजबूत नहीं होगा तब तक देश मजबूत नहीं हो सकता। इस मौके पर पुष्पा पुनेठा, बसंत पांडे,अनिला पंत, कमला देवी, लीला बिष्ट व जगदीश चंद्र आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
अल्मोड़ा:: लक्ष्मी आश्रम परिसर दन्या में जयन्ती पर याद किए गए महात्मा गांधी
दन्या/अल्मोड़ा: गांधी जयंती के अवसर पर लक्ष्मी आश्रम परिसर दनिया में गांधी जी को फूल-दीप अर्पित कर याद किया गया।इस मौके पर उनके प्रिय रघुपति…
