Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अमेरिका में फिर विमान हादसा, न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर दो प्लेन भिड़े

अमेरिका से एक बार फिर विमान हादसे की खबर आई है। न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए। यह टक्कर बुधवार…

अमेरिका से एक बार फिर विमान हादसे की खबर आई है। न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए। यह टक्कर बुधवार एक अक्टूबर की शाम को हुई। जानकारी के मुताबिक एक विमान का दायां पंख दूसरे विमान के आगे के हिस्से से टकरा गया। इस टक्कर में एक फ्लाइट अटेंडेंट को हल्की चोट आई है। उसे एहतियात के तौर पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो में एक पायलट की आवाज सुनी गई जिसमें उसने कहा कि दूसरे विमान के विंग ने हमारी नोज को काट दिया और इससे कॉकपिट की विंडस्क्रीन समेत कुछ स्क्रीन को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि एक विमान चार्लोट डगलस एयरपोर्ट से आया था और जब वह लैंडिंग के बाद टैक्सी ले रहा था तो उसका विंग दूसरे विमान से टकरा गया। इसी साल मार्च में भी लागार्डिया एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइन के विमान का पंख रनवे से टकरा चुका है।

यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका में विमान हादसा हुआ हो। जनवरी में रीगन वाशिंगटन एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस का एक पैसेंजर जेट हवा में आपस में टकरा गए थे। इस टक्कर में 67 लोगों की जान चली गई थी। इसके अगले ही दिन फिलाडेल्फिया में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी जिसमें आठ लोगों की मौत हुई थी। अप्रैल में न्यूजर्सी शहर में एक हेलीकॉप्टर हडसन नदी में गिर गया था जिससे पांच लोगों की जान चली गई। मई में सैन डिएगो में सेना का विमान हादसे का शिकार हुआ था और उसमें छह लोग मारे गए थे।