बिहार में प्रेमी के प्यार में पागल एक महिला ने खतरनाक वारदात को अंजाम दिया। पूर्णिया जिले में कसबा प्रखंड के सब्दलपुर गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या करने का रूप देने की कोशिश की।
मृतक 38 वर्षीय आनंद कुमार मंडल था। मृतक के भाई पंकज का कहना है कि आनंद की पत्नी रेशमा देवी और उसके प्रेमी जेसीबी चालक ने मिलकर आत्महत्या की और यह साजिश रची है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह गांव का एक बच्चा नींबू तोड़ने के लिए घर गया तो उसने बताया कि आनंद को बरामदे में फंदे से लटके हुए देखा है। घर में कोई नहीं था। शोर मचाने पर सभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
परिजनों ने बताया कि आनंद की शादी 2012 में रूपौली थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी कारे लाल राय की पुत्री रेशमा देवी से हुई थी। विवाह के बाद करीब बारह साल तक दोनों का जीवन सामान्य रहा और उन्हें एक पुत्र व एक पुत्री भी है।
करीब 1 साल पहले रेशमा देवी का जेसीबी चालक से जीजा साली का रिश्ता कायम हो गया। दोनों के बीच नजदीकयां बढ़ने लगी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। इस स्थिति पर पति अक्सर आपत्ति जताता था लेकिन घर में विवाद बढ़ने लग गया। पंचायत स्तर पर कई बार मामला सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन रेशमा अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी।
मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि रात ने दोनों ने मिलकर आनंद की हत्या कर दी और शव को बरामदे में लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। दोनों आरोपी घर से फरार है। कसबा थाना क्षेत्र का कहना है कि सबको कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी जांच चल रही है
