सोमेश्वर ::सोमेश्वर के हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की सलोनी भंडारी, महासचिव पद पर भावना बोरा, उपाध्यक्ष दीपक दोसाद, छात्रा उपाध्यक्ष मनीषा थायत, संयुक्त सचिव किरन दोसाद निर्विरोध, कोषाध्यक्ष विजय सिंह तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निकिता ने विजय हासिल की।
जबकि कला संकाय प्रतिनिधि रोशन प्रसाद, वाणिज्य संकाय इंद्रा उपाध्याय और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए नितिन पांडे निर्विरोध चुनाव जीते। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवनींद्र कुमार जोशी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
तथा चुनाव के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों आदि का आभार जताया। छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। यहां कुल 560 मतदाता में 404 ने मतदान किया। जिसमें एनएसयूआई ने जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया है।
