Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड में मॉनसून की विदाई से पहले तेज बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने चेतावनी दी

उत्तराखंड में मॉनसून की वापसी ने राज्य के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम…

उत्तराखंड में मॉनसून की वापसी ने राज्य के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने 20 सितंबर 2025 को कई जिलों में तेज और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून टिहरी पौड़ी और हरिद्वार में येलो अलर्ट है। इन जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आज दोपहर और शाम तक कुछ जगहों पर 7 से 11 सेंटीमीटर तक पानी गिर सकता है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

साउथवेस्ट मॉनसून धीरे धीरे उत्तराखंड से पीछे हट रहा है। लेकिन विदाई से पहले कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। सितंबर 2025 में राज्य में औसत से 109 प्रतिशत ज्यादा वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 13 से 16 सितंबर के बीच चमोली जैसे जिलों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा पानी गिरा था। अब 18 से 22 सितंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी है। मॉनसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर होने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है।