अल्मोड़ा:: उत्तराखंड क्रांति दल जिला इकाई अल्मोड़ा द्वारा होटल देवदार के स्वर्गीय गिरीश चंद्र साह सभागार में जिला अधिवेशन हुआ ।
जिसमें सर्व सहमति से दिनेश जोशी को जिला अध्यक्ष चुना गया तथा महानगर अध्यक्ष मोहित शाह को निर्विरोध चुना गया।
साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह बिष्ट एवं सुजीत टम्टा को चुना।
जिला महामंत्री के पद पर खत्याड़ी से क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार को चुना गया इसके साथ महिला जिला अध्यक्ष के पद पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपा जोशी जी को चुना गया, महिला उपाध्यक्ष पद पर आशा आर्या को चुना गया।
साथ ही हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष के लिए गणेश मुस्युनी चुना।
जिला सम्मेलन में चुनाव चुनाव अधिकारी केंद्रीय महामंत्री कुन्दन सिंह बिष्ट के देख रेख में सम्पन्न हुआ, संचालन गिरीश नाथ गोस्वामी ने किया सम्मेलन मे केंद्रीय पदाधिकारी पान सिंह लटवाल कुन्दन सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी ,किरन मेहरा, गीता रावत, किरण पाठक, गंगा लटवाल, कमला देवी, आनन्द पाठक, भोपाल सिंह बिष्ट, पवन पाठक, ललिता आर्य, दिवास उपाध्याय, दीपक सिंह, पुष्कर कुमार, पवन जामियाल, वैभव शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
