Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

ब्रेकिंग: लोगों के लिए आफत बन कर बरसी बीती रात बारिश, खत्याड़ी में कई घरों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की टीम ने किया रेसक्यू

अल्मोड़ा। बीती रात हुई बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। तेज मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन कर बरसी। यहां नगर के खत्याड़ी…

अल्मोड़ा। बीती रात हुई बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। तेज मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन कर बरसी। यहां नगर के खत्याड़ी में कई घरों में पानी घुस पड़ा। कई घंटो तक हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
dugalkhola 1

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू किया। जिसमें आपदा की टीम भी मौजूद रही। इसके अलावा यहां दुगालखोला में सड़क किनारे दीवार धसने से मलबा सड़क पर आ गिरा। इस दौरान दो बाइके मलबे में दब गई। सुबह स्थानीय लोगों ने मिट्टी हटाकर बाइक बाहर निकाली। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से ​जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।