Weather Alerts : अगले 7 दिनों में देश भर में होगी भारी बारिश, इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। विभाग ने कोंकण,…

n6797233221757042044800c360cf93a20fa0e8b707d0934f6d1e2cc7bd0621e8346958f0a641684b5ae286

भारतीय मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। विभाग ने कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं।


कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र: 5 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी आशंका है।


पश्चिम मध्य प्रदेश: पांच और 6 सितंबर को अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश होगी ।
पूर्वी मध्य प्रदेश: 5 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश होगी।


पूर्वी राजस्थान में 5 से 7 सितंबर के बीच लगातार भारी बारिश होगी जिससे जल भराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। 6 से 7 सितंबर को कुछ स्थानों पर पश्चिमी राजस्थान में भी भारी-बारिश की चेतावनी दी गई है।


उत्तराखंड: यहां भी पास से 8 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश होगी और भूस्खलन कभी खतरा है।


पंजाब: 10 सितंबर को भारी बारिश होगी कुछ जिलों में पहले से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
हरियाणा और चंडीगढ़: 5, 8, 9 और 10 सितंबर को भारी वर्षा के आसार हैं।


पूर्वी उत्तर प्रदेश: 9 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 5 सितंबर को और फिर 7 से 10 सितंबर तक लगातार भारी बारिश का अनुमान है।


बिहार: 8 से 10 सितंबर के बीच कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।
असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: 5 से 7 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।


अरुणाचल प्रदेश: 6 से 10 सितंबर तक लगातार भारी बारिश के आसार हैं। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और स्थानीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


तमिलनाडु: 8 और 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।
तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा: अगले 5 दिनों तक 30-40 किमी/घंटा की तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जो समुद्री गतिविधियों और मछुआरों के लिए खतरनाक हो सकती है।


अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 6 और 7 सितंबर को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।


7 दिनों का समग्र पूर्वानुमान (5-11 सितंबर):


पूरे देश में कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के आशंका जताई जा रही है। कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन ट्रैफिक अवरोध की स्थिति भी होगी। मौसम विभाग ने कृषि कार्यों यात्रा और पर्वतीय इलाकों में घूमने से पहले मौसम का अपडेट जानने की सलाह दी है।