Viral Video-इस वीडियो को देखकर कांप उठेगी आपकी रूह

अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार शाम भिकियासैंण बासोट मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ी से…

Viral Video- Your soul will tremble after watching this video

अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार शाम भिकियासैंण बासोट मोटर मार्ग पर अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने एक ग्रामीण की जान पर बना दी। पीपलगांव निवासी फकीर सिंह इस हादसे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि फकीर सिंह देर शाम भिकियासैंण बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बाजार से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचे तभी ऊपर से अचानक भारी पत्थर गिरे। पत्थरों की चपेट में आकर वह सड़क पर ही दब गए और घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें पाईं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर सफर करना बेहद खतरनाक हो जाता है। अक्सर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं और कई बार वाहन और यात्री बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बच जाते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम बेहद कमजोर हैं। न तो यहां सुरक्षा दीवार बनाई गई है और न ही खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय किए जाएं। पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए बैरिकेड और जाली लगाई जाए। साथ ही खतरनाक स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएं और बरसात के मौसम में सड़क पर नियमित गश्त हो ताकि हादसों को रोका जा सके।