रामानंद सागर के बेटे और मशहूर निर्माता प्रेम सागर का 84 साल की उम्र में निधन, टीवी और फिल्म जगत में शोक

टीवी जगत के लिए 31 अगस्त का दिन बेहद भारी साबित हुआ है। सुबह जहां पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे के कैंसर से निधन…

n67908369017566505112744b7dc17277916c2d9124cfff16c43ef5200db3b58bda0a52b4684332377fade8

टीवी जगत के लिए 31 अगस्त का दिन बेहद भारी साबित हुआ है। सुबह जहां पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे के कैंसर से निधन की खबर आई थी वहीं कुछ ही घंटों बाद एक और दुखद समाचार ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया। रामानंद सागर के बेटे और जाने माने निर्माता प्रेम सागर का भी निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब दस बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने 31 अगस्त की सुबह उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी लेकिन उसी दिन उनका निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक प्रेम सागर का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में किया जाएगा। उनकी उम्र 84 साल थी। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से सिनेमैटोग्राफी की पढ़ाई की थी और 1968 बैच के छात्र रहे थे। प्रेम सागर ने सागर आर्ट्स के बैनर तले कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया था। उन्होंने अलिफ लैला का निर्देशन किया और काकभुशुंडी रामायण तथा कामधेनु गौमाता जैसी परियोजनाओं का निर्माण भी किया। इसके अलावा हम तेरे आशिक हैं बसेरा और जय जय शिव शंकर जैसे प्रोजेक्ट्स से भी उनका नाम जुड़ा रहा।

उनके निधन पर टीवी और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने गहरा दुख जताया है। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि यह बेहद चौंकाने वाली खबर है हमने प्रेम सागर जी को खो दिया ओम शांति। वहीं रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने भी इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि रामानंद सागर जी के सुपुत्र और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रेम सागर जी का जाना बेहद दुखद है प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।