अल्मोड़ा के मयंक लोहनी ने रचा इतिहास,एसएससी एनसीसी स्पेशल एंट्री में हासिल की तीसरी रैंक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के दुगालखोला क्षेत्र के मयंक लोहनी ने कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में…

Mayank Lohani of Almora created history, achieved third rank in SSC NCC special entry.

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के दुगालखोला क्षेत्र के मयंक लोहनी ने कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में घोषित एसएससी (एनसीसी) स्पेशल एंट्री-58 (पुरुष) कोर्स (अक्टूबर 2025) की मेरिट सूची में मयंक ने पूरे देश में तीसरी रैंक प्राप्त कर अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।


चयनित उम्मीदवारों को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मयंक भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगे। खास बात यह है कि मयंक का चयन CDSE IMA-160 में भी हुआ है और जनवरी 2026 में वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में ज्वाइन करेंगे। यानी उन्होंने एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर अल्मोड़ा का मान बढ़ाया है।


मयंक लोहनी की शुरुआती पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल, अल्मोड़ा से हुई, जहाँ उन्होंने कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से बी.एससी. की डिग्री प्राप्त की।


मूल रूप से खड़कुना गांव निवासी मयंक के पिता नीरज लोहनी कुमाऊं रेजीमेंट से रिटायर्ड हैं और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी माता चंचल लोहनी गृहिणी हैं। दादाजी डॉ. बसंत बल्लभ लोहनी रानीखेत डिग्री कॉलेज (हिंदी विभाग) से रिटायर्ड प्राध्यापक एवं कवि हैं। ताऊ शास्त्री गिरीश चंद्र लोहनी प.गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधान लिपिक पद पर कार्यरत हैं।


मयंक ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनकी उपलब्धि से परिवार, क्षेत्रवासियों और पूरे अल्मोड़ा जिले में खुशी की लहर है।