पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट को अंतिम विदाई, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि,अल्मोड़ा में शोक सभा

द्वाराहाट। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा बुधवार को भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों…

Screenshot 2025 0827 220101 1

द्वाराहाट। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा बुधवार को भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके बग्वालीपोखर स्थित आवास पर पहुंचा, जहां क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


उमा सिंह बिष्ट का मंगलवार रात नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह 8 बजे जैसे ही उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।


सुबह 10:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा बग्वालीपोखर से नौलाकोट स्थित कुल्हडिया श्मशान घाट के लिए निकली। यात्रा में अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखुटिया, जालली समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

उमा सिंह बिष्ट के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए लोगों ने कहा कि उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे लंबे समय तक सामाजिक सेवा और जनहित में कार्यरत रहीं। अंतिम संस्कार के समय पूरा वातावरण शोकमय था।
अंतिम शव यात्रा में कांग्रेस अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, रानीखेत कांग्रेस अध्यक्ष दीपक किरौला, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, बागेश्वर से हरीश ऐठानी और राजेंद्र टंगणिया, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद, कोतवाल विनोद जोशी, जिला पंचायत सदस्य भूपाल भंडारी, युगल किशोर आर्य, सूरज उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट आरती किरौला, ताड़ीखेत बबीता मेहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, नारायण रावत, किशोर जोशी, ललित पालीवाल, निर्मल मठपाल सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने जताया शोक

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा बिष्ट के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कमेटी ने इसे संगठन एवं समाज दोनों के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया।

इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, तारा चंद्र जोशी, दीप डांगी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, दीपक कुमार, महेंद्र बिष्ट, पवन सिंह मेहरा, निर्मल रावत, दीपेश काण्डपाल, गणेश मेहता, पारितोष जोशी, अरविंद रौतेला, दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजू चिलवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।