अल्मोड़ा:: मटेला में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संगठन पहाड़ सेवा समिति (NGO) की पहली बैठक हुई।
बैठक में जरूरतमंदो और बेसहारा लोगों की निस्वार्थ सेवा और मदद करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में समिति के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया जिसमें अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष नवीन चंद्र जोशी,सचिव विनोद चंद्र पंत, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी चुने गए जबकि संरक्षक मंडल में लाट सिंह,कुन्दन सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट,दीपक मेहता, हीरा सिंह तथा संयोजक मंडल में भूपेन्द्र भोज, राहुल खोलिया, सह-संयोजक पद पर आनंद सिंह और राजेन्द्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी राहुल सिंह बिष्ट और दुष्यन्त सिंह बिष्ट चुने गए।
बैठक में समिति के उद्देश्यों, भावी कार्ययोजना तथा समाज हित में चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने समिति के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
अल्मोड़ा:: जरूरतमंदों की मददगार बनेगी पहाड़ सेवा समिति,बैठक में लिया गया संकल्प
अल्मोड़ा:: मटेला में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संगठन पहाड़ सेवा समिति (NGO) की पहली बैठक हुई।बैठक में जरूरतमंदो और बेसहारा लोगों की निस्वार्थ…
