मानसून सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर पर यहां जोरदार चर्चा हुई फिर बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मुद्दे पर विपक्ष ने भारी हंगामा किया।
इसके बाद कई बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों सदनों में जोरदार चर्चा हुई लेकिन इसके अलावा अधिकतर समय हंगामा में ही चला गया। राज्यसभा में हंगामे की वजह से एक बार फिर शून्यकाल और प्रश्नकाल सामान्य तरीके से नहीं हो पाया।
लेकिन इसके बाद भी राज्यसभा में 15 और लोकसभा में 12 विधेयक पारित हुए देखें पूरी लिस्ट यहां
लोकसभा में कौन-कौन विधेयक हुए पारित-
अनुसूचित जनजातियों के विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्समायोजन से संबंधित गोवा विधेयक 2025
मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2025
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2025
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025
आयकर विधेयक 2025
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025, खनिज और खनिज विकास (विनियमन और संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025
राज्यसभा में कौन-कौन विधेयक हुए पारित-
वहन-पत्र विधेयक 2025
समुद्री मालवाहन विधेयक 2025
तटीय शिपिंग विधेयक 2025
मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025
मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक 2025, मर्चेंट शिपिंग विधेयक 2025
गोवा अनुसूचित जनजाति पुनर्समायोजन विधेयक 2025
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग (संशोधन) विधेयक 2025, आयकर विधेयक 2025
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025, खनिज और खनिज विकास (विनियमन और संशोधन) विधेयक 2025
भारतीय प्रबंध संस्थान (संशोधन) विधेयक 2025
ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025
