Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रही थीं तभी करीब 35…

दिल्ली में सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ। मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रही थीं तभी करीब 35 साल का एक व्यक्ति अचानक उनके पास आया और हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमलावर को मौके से ही पकड़ लिया और सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है दस्तावेजों और पते की जांच की जा रही है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने इसकी निंदा की दिल्ली भाजपा ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है मुख्यमंत्री पूरे शहर का नेतृत्व करती हैं अगर उन पर हमला हो सकता है तो आम आदमी और आम महिला की सुरक्षा का सवाल और गंभीर हो जाता है। मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने बताया कि हमलावर अचानक वहां आया और मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया अफरा-तफरी मच गई पुलिस ने उसे तुरंत संभाल लिया वहीं शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मैं सीवर की शिकायत लेकर आया था गेट पर पहुंचा तो देखा मुख्यमंत्री पर हमला हो गया यह बिलकुल गलत है