Uttarakhand Weather: देहरादून में बारिश की वजह से फिर हुई बर्बादी, 12 मकान हो गए धराशायी, जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

देहरादून में रविवार सुबह से दोपहर 2:00 बजे तक 5 घंटे की वर्षा से तिमली गांव मे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश की वजह से…

n677185302175544868902135cc7556d010c210f919b81618a10683ca7a0eafaacaaee5454bbadfd9959482

देहरादून में रविवार सुबह से दोपहर 2:00 बजे तक 5 घंटे की वर्षा से तिमली गांव मे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश की वजह से यहां 12 कच्चे मकान गिर गए। बेघर हुए परिवारों ने अपने जानकारो के यहां शरण ली जिस समय यह बरसात तेज हुई कच्चे मकान में रहने वाले लोग आसपास के पक्के घरों में शरण लेने के लिए पहुंच गए।

देखते ही देखते एक दर्जन कच्चे मकान गिर गए लेकिन गनीमत यह रही कि उसे समय कच्चे मकान में कोई मौजूद नहीं था। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन मकान गिरने से उसमें रहने वाले लोग सड़क पर आ गए। इससे पहले भी इस गांव में भारी बारिश के चलते 15 मकान गिर चुके हैं।


पीड़ित लोगों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। रविवार को तेज बारिश का कहर तिमली गांव में धराशायी हुए 12 मकानों से लगा सकते हैं। यहां तेज बारिश के चलते सलीम, समीना, जहूर, शहीदा, इरफान, गुलजार, हनीफा, नूतन, हमीदा, मीना, नाजीम, इस्ताक आदि लोगों के कच्चे मकान धराशायी हुए हैं।


इसके अलावा स्थानीय निवासी का कहना है कि मकान को बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें अपने मकान से सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। सारा सामान मलबे में दब गया उनके पास केवल पहने हुए कपड़े ही बचे हैं।

प्रभावितो ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा की मांग की है। इसके अलावा तिमली गांव में दर्जन भर और ऐसे मकान है जो कभी भी धराशायी हो सकते हैं।


पीड़ित लोगों ने बताया कि उनके पास केवल रहने के लिए यही मकान थे। उनके सामने अब रहने का संकट पैदा हो गया है। अभी फिलहाल रिश्तेदारों या आसपास लोगों के घरों में शरण ले रखी है। उन्होंने प्रशासन से रहने की व्यवस्था करने और जल्द मुआवजा देने की मांग की।