निजामुद्दीन में दरगाह शरीफ पत्ते शाह के कमरे का गुंबद गिरा, 11 लोगों की बची जान, अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरगाह के एक कमरे की छत का…

n6769446751755262159960171db3aa82afe848d9ec7a4027a91f99cf753fe39a19bfb422b86cfaca20fb99

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित दरगाह शरीफ पत्ते शाह में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरगाह के एक कमरे की छत का गुंबद अचानक से गिर गया जिसके मलबे में कई लोग फंस गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि अब तक 11 लोग मलबे से सुरक्षित निकल गए हैं और नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिए गए हैं।

बचाव अभियान अभी भी जारी है क्योंकि मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी सामने आ रही है कि इस कमरे में करीब 15 लोग आराम कर रहे थे। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है और आम लोगों को वहां आने जाने से मना कर दिया है।

हादसे के कारण की जांच की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी है और प्रशासन में जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पूरी तत्परता से राहत कार्य में जुटी हुई हैं।