अल्मोड़ा,14 अगस्त 2025
अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की हेमा गैड़ा ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा। जिले के 11 ब्लॉकों में से 7 पर भाजपा ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 3 सीटें और निर्दलीय प्रत्याशी को 1 सीट मिली।
विजयी प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष – हेमा गैड़ा (भाजपा)
हवालबाग – हिमानी कुंडू (भाजपा)
चौखुटिया – चेतना नेगी (भाजपा)
ताकुला – मीनाक्षी आर्या (भाजपा, निर्विरोध)
लमगड़ा – त्रिलोक रावत (भाजपा)
धौलादेवी – लीला बिष्ट (कांग्रेस)
ताड़ीखेत – बबली मेहरा (निर्दलीय)
भिकियासैंण – सतीश नैनवाल (भाजपा)
द्वाराहाट – आरती किरौला (कांग्रेस)
सल्ट – कंचन रावत (कांग्रेस, निर्विरोध)
स्याल्दे – मथुरा दत्त (भाजपा)
भैंसियाछाना – नीमा आर्या (भाजपा)
