UPPSC: प्रवक्ता भर्ती के लिए आज यानी 12 अगस्त से शुरू हो गए हैं आवेदन, b.ed वाले भी कर पाएंगे अप्लाई

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता…

UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस साल योग्यता में थोड़े बदलाव किया गया है।


पहले जहां पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री की जरूरत होती थी, लेकिन अब राज्य सरकार के नए नियमों के मुताबिक इन पदों के लिए बीएड डिग्री की जरूरत होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के 1471 (पुरुष शाखा के लिए 777 और महिला शाखा के लिए 694 पद), प्रवक्ता स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में 43 और प्राध्यापक उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय सेवा में दो कुल 1516 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर बताई जा रही है। इसके अलावा अगर आवेदन में कोई त्रुटि होती है तो उसके संशोधन के लिए 19 सितंबर तक का मौका दिया जाएगा।


चयन के लिए एक जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 व अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म दो जुलाई 1985 से पहले और एक जुलाई 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए।

ओटीआर के लिए सचिव ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ऑनाइन आवेदन से पहले सिंगल सिस्टम नंबर प्राप्त कर लें क्योंकि ओटीआर आधारित आवेदन की स्वीकार किए जाएंगे।


ओटीआर के लिए आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी केवल एक बार दर्ज करने की जरूरत होगी। आवेदक को अपना फोटो और साइड केवल एक बार अपलोड करना होगा व्यक्तिगत विवरण और फोटो एवं हस्ताक्षर संशोधन कभी भी किया जा सकता है।


खास बात यह है कि एलटी ग्रेड भर्ती के लिए 28 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के दो सप्ताह के अंदर आयोग प्रवक्ता भर्ती के आवेदन लेने जा रहा है।


राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती साढ़े चार साल बाद होने जा रही है। इससे पहले आयोग ने 22 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। उस समय बालक वर्ग में 991 और बालिका वर्ग में 482 कुल 1473 पद थे।