फलसीमा गांव की प्रधान प्रत्याशी चन्द्रा बिष्ट ने हर घर तक किया संपर्क

अल्मोड़ा: फलसीमा ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी चन्द्रा बिष्ट ने अंतिम दिन अपने समर्थकों के साथ जोरदार प्रचार किया‌। उनकी टीम ने घर-…

अल्मोड़ा: फलसीमा ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी चन्द्रा बिष्ट ने अंतिम दिन अपने समर्थकों के साथ जोरदार प्रचार किया‌।


उनकी टीम ने घर- घर मतदाताओं से संपर्क कर भी आने वाले 28 जुलाई को उनके चुनाव चिह्न अन्नानास पर मुहर लगाकर समर्थन देने की अपील की।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को वह और उनके समर्थक पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षा, पानी, बिजली और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की बहाली के लिए वह प्रयासरत रहेंगी साथ ही फलसीमा गांव की समस्याओं का प्रथमिकता के साथ निराकरण कर जिलामुख्यालय के नजदीकी गांव का चहुुंमुखी विकास करेंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272