Uttarakhand: उत्‍तरकाशी के नुराणु में फटा बादल, कई घरों को हुआ भारी नुकसान

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के नुराणु में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा आवासीय मकानों को…

उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के नुराणु में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा आवासीय मकानों को नुकसान पहुंचा है।


वही मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि गुरुवार को नैनीताल और बागेश्वर में भी भारी वर्षा होगी जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा होने की भी आशंका जताई जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


मौसम विज्ञान केंद्र में यह भी बताया की देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और बौछार होने की भी आशंका जताई जा रही है।