भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन भी किया गया जिसमें 7 सदस्य हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने यह दावा भी किया है कि हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दे की श्यामलाल धाकड़ उसे वक्त चर्चा में आए थे जब उनका एक वीडियो महिला के साथ वायरल हुआ था जो उनके अवैध संबंधों को दर्शा रहा था।
फिलहाल पुलिस इस एंगल की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम को भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की लाश उनके घर के ऊपरी मंजिल पर मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो बताया गया कि श्यामलाल की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। श्यामलाल धाकड़ एक दिन पहले रात के घर की ऊपरी मंजिल पर अकेले सो रहे थे जबकि उनके स्वजन नीचे कमरे में सो रहे थे। रात के अंधेरे में किसी ने उन पर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी।
प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। श्यामलाल धाकड़ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्यामलाल का एक बेटा और बेटी है। हत्या की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर एक्स व फेसबुक पर पोस्ट की, जिसमें लिखा है कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हमारे पार्टी समर्थित कार्यकर्ता श्यामलाल धाकड़ का शव घर में मिला। कार्यकर्ताओं ने हत्या उनकी आशंका व्यक्त की है।
