शराब के नशे में युवक ने जिंदा सांप को चबाकर खा डाला, अस्पताल में भर्ती

बांदा जिले में एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। यहां एक युवक ने…

बांदा जिले में एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। यहां एक युवक ने नशे की हालत में वो कर डाला जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का है। जहां अशोक नाम के युवक ने शराब के नशे में घर में घुसे एक जिंदा सांप को पकड़कर अपने दांतों से चबा डाला।

जब उसकी मां ने यह मंजर देखा तो वो घबरा गई। उसने जोर से शोर मचाया। इसके बाद बाकी परिजन भी दौड़े चले आए। किसी तरह युवक के मुंह से सांप को निकाला गया और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। पहले उसे बबेरू के सीएचसी में भर्ती किया गया जहां से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अस्पताल में डॉक्टर भी इस घटना को सुनकर हैरान रह गए। डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। माना जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था। अगर उसमें जहर होता तो मामला बेहद गंभीर हो सकता था।

इस घटना के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। लोग हैरानी में हैं कि नशा किसी इंसान को किस हद तक ले जा सकता है। हर तरफ इसी बात की चर्चा है कि कोई शराब के नशे में जिंदा सांप तक निगल सकता है। गांव वाले अब लोगों को शराब से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं। क्योंकि यह घटना एक बड़ी चेतावनी बनकर सामने आई है।