रेफ्रिजरेटर लगातार विकसित होते जा रहे हैं। आज के समय में हर ब्रांड अपने को दूसरे से बेहतर बता रहा है ऐसे में सबसे अच्छा रेफ्रिजरेटर ब्रांड कौन सा है यह लेकर सभी के मन में सवाल उठ रहे हैं। आज हम आपको कुछ चुनिंदा ब्रांड के रेफ्रिजरेटरों के बारे में बताएंगे जिसमे ऊर्जा के खपत कम होती है और इनमें बेहतरीन फीचर्स भी हैं।
Samsung
भारत का सबसे घरेलू और पसंदीदा ब्रांड सैमसंग है सैमसंग हमेशा से अपनी उच्च क्वालिटी और किफायती उत्पादों के लिए जाना जाता है। यही नहीं इसके ग्राहक सेवा और सहायता विकल्प भी काफी अच्छे हैं। सैमसंग के रेफ्रिजरेटर काफी बड़े आकार के होते हैं और इसका डिजाइन भी सभी से अलग होता है।
इसमें काफी स्टोरेज स्पेस भी होता है इसके अतिरिक्त, स्टेबलाइज़र-मुक्त संचालन, घर के इन्वर्टर से स्वत कनेक्ट, एडजस्टेबल शेल्फ़ और बोतल रैक और बर्फ़ डिस्पेंसर, और एडजस्टेबल शेल्फ़ और बोतल रैक जैसी सुविधाओं के कारण यह एक लोकप्रिय ब्रांड है।
Godrej
गोदरेज भी भारत का पुराना ब्रांड है जो काफी अच्छे रेफ्रिजरेटर बनता है। इसी वजह से गोदरेज के रेफ्रिजरेटर भारतीय बाजार में स्थित हैं। आकर्षक विशेषताओं और कुछ आधुनिक तरीकों की वजह से यह लोगों की पसंद बना हुआ है। कंपनी के रेफ्रिजरेटर काफी किफायती कीमतों पर उपलब्ध होते हैं।उनकी डिजाइन भी काफी अच्छी होती है।कई उच्च-स्तरीय एडिशन में बर्फ़ जमने को कम करने के लिए एक स्वचालित डीफ़्रॉस्ट सुविधा होती है।
गोदरेज रेफ्रिजरेटर में ग्लोबल वार्मिंग की सबसे कम संभावना है और ओजोन परत का क्षरण शून्य प्रतिशत है।
LG
एलजी ब्रांड भी इस समय भारतीय लोगों का फेवरेट ब्रांड बन गया है। इसके रेफ्रिजरेटर की भी अलग ही गुणवत्ता है। यह एक विश्वसनीय ब्रांड माना जाता है लोग शानदार कीमतों पर सिंगल डोर, डबल डोर, साइड बाय साइड और मिनी रेफ्रिजरेटर उपलब्ध कराता है
बिल्ट-इन स्टेबलाइजर वाले एडिशन के अलावा, एलजी रेफ्रिजरेटर एडजस्टेबल शेल्फ, थर्मोस्टेट कंट्रोल, पानी और बर्फ डिस्पेंसर, दुर्गन्धनाशक और नमी नियंत्रण उपकरणों से भी लैस हैं। ट्विस्ट आइस मेकर ट्रे से बर्फ के टुकड़ों को आसानी से निकालकर दिए गए कंटेनर में रखा जा सकता है।
Whirlpool
वर्लपूल भी इस लिस्ट में शामिल है। यह भी भारतीय लोगों का पसंदीदा ब्रांड है वर्लपूल रेफ्रिजरेटर को नवीन उत्पादन में गिना जाता है क्योंकि ये इंटेलिसेंस और एआई माइक्रोप्रोसेसर से लैस हैं। व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर की सामग्री और परिवेश के तापमान के विश्लेषण के आधार पर तापमान को अनुकूलित करने की क्षमता उनकी सबसे नवीन विशेषता हो सकती है। फ्लेक्सी-वेंट एक समान शीतलन प्रदान करते हैं, और एंटी-बैक्टीरियल फ़िल्टर यह सुनिश्चित करते हैं।
Haier
भारत में, रेफ्रिजरेटर ब्रांड Haier एक जाना-माना ब्रांड है और उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कई तरह के मॉडल उपलब्ध कराता है। ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Haier भारत के सबसे भरोसेमंद रेफ्रिजरेटर ब्रांडों में से एक है। Haier रेफ्रिजरेटर यूजर्स के अनुकूल और समय बचाने वाला है।
Boash
बॉश फ्रिज निम्नलिखित डोर प्रकारों में उपलब्ध हैं – डबल डोर और साइड-बाय-साइड डोर। अपनी खोज को 200 लीटर से कम, 200 लीटर – 299 लीटर, 300 लीटर – 400 लीटर और 400 लीटर से अधिक क्षमता के अनुसार फ़िल्टर करें।
