हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून का कहर मचा हुआ है। बादल फटने भारी बारिश और भूस्खलन से राज्य के कई इलाकों में भारी तबाही मच गई है। बीते 72 घंटे के अंदर राज्य में बादल फटने की 14 और फ्लैश फ्लड की तीन घटनाएं सामने आए हैं। अकेले मंडी जिले में रात को 13 स्थानो पर बादल फटे जिसे सबसे अधिक जान माल का नुकसान हुआ।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का कहना है कि 20 जून से अब तक पूरे राज्य में मानसून जनित घटनाएं 69 लोगों की जान ले चुकी है जबकि 37 लोग लापता है। इस दौरान 110 लोग घायल हुए और कुल नुकसान 500 करोड रुपए का हुआ है। बादल फटने से 14 फ्लैश फ्लड से 8 और बहाव में फंसने से 7 लोगों की जान गई है।
मंडी जिला इस बार आपदा का केंद्र बन गया है। 30 जून की रात बादल फटने से यहां तबाही मच गई अब तक यहां 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 31 लोग लापता हुए हैं जिले में गोहर, थुनाग, करसोग और जंजैहली क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं।
अब तक मंडी जिले से 348 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। यहां 154 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, 31 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, 106 पशुशालाएं और दो दुकानें ढह गई हैं, जबकि 14 पुल बह गए हैं। इस तबाही में 165 मवेशियों की मौत भी दर्ज की गई है।
भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश का बुनियादी ढांचा हिल गया है प्रदेश भर में246 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिनमें अकेले मंडी में 145 सड़कें शामिल हैं। कुल्लू में 36, सिरमौर में 25 और शिमला में 22 सड़कें बंद हैं। इसी तरह राज्य में 404 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं, जिनमें मंडी में सर्वाधिक 353 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
बिजली की आपूर्ति बुरी तरह बाधित है। पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मंडी में 605, हमीरपुर में 104 और सिरमौर में 21 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। पूरे प्रदेश में 784 पेयजल योजनाएं ठप हैं, जिससे लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बड़ी-बड़ी होने की संभावना है 5 जुलाई से 9 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया
कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड का खतरा बताया गया है।
बीते 24 घंटों में सिरमौर के पच्छाद में सबसे ज्यादा 133 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हमीरपुर के बड़सर में 92 मिमी, शिमला के जुब्बड़हट्टी में 59 मिमी, ऊना में 55 मिमी, नाहन में 42 मिमी, कांगड़ा में 32 मिमी, सराहन में 29 मिमी, सुंदरनगर में 19 मिमी और शिमला शहर में 10 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
राजधानी शिमला में भी ढली क्षेत्र के लिंडीधार गांव में फोरलेन निर्माण के दौरान बनी सुरक्षा दीवार गुरुवार को अचानक ढह गई। इसके चलते सैकड़ों सेब के पेड़ दब गए और आसपास के घरों को खतरा उत्पन्न हो गया। कुछ स्थानीय लोग छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन हो गए हैं।
लोगों ने एनएचएआई पर निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है।
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार हर पीड़ित तक मदद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली व पेयजल स्कीमों की बहाली के कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
