इस बार पंचायत राज में प्रधान की आधे से ज्यादा सीटे आएंगी आबादी के हिस्से में , 3772 के सिर पर सजेगा ताज

उत्तराखंड के पंचायत राज में इस बार प्रधान की आधी से ज्यादा सीटे आबादी के हिस्से में आने वाली है। महिलाओं को सभी वर्गों में…

उत्तराखंड के पंचायत राज में इस बार प्रधान की आधी से ज्यादा सीटे आबादी के हिस्से में आने वाली है। महिलाओं को सभी वर्गों में 50% आरक्षण के नियम के हिसाब से प्रधान की 7499 में से 3772 सीटें मिलेंगी।


यह आंकड़ा 2019 के पंचायत चुनाव से अधिक है। प्रदेश के पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


महिलाओं की संख्या 50% से अधिक होती आई है पिछले पंचायत चुनाव में भी महिला प्रतिनिधियों की संख्या करीब 52% के आसपास थी। इनमें से कई महिलाएं ऐसी थी जो पहली बार पंचायत में पहुंची थी।


इस बार भी आंकड़ा इससे ऊपर रहने का अनुमान है। महिलाओं को सभी वर्गों में आरक्षण दिया गया है। जैसे-प्रधान के 7499 पद हैं। इनमें से अनारक्षित वर्ग के 2690 पद महिलाओं को दिए जाएंगे।