जानिए आखिर कौन बनेगा महाराष्ट्र, बंगाल और उत्तराखंड में बीजेपी अध्यक्ष ? पार्टी ने इन नेताओं को दी चुनाव की जिम्मेदारी

बीजेपी ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति अब कर दी है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इसके बारे…

बीजेपी ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति अब कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी और कहा ,”प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कर दी गई है।”


बीजेपी ने महाराष्ट्र में किरेन रिजिजू, उत्तराखंड में हर्ष मल्होत्रा और पश्चिम बंगाल में रविशंकर प्रसाद को नियुक्त किया है।