Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मॉस्को एयरपोर्ट पर बेलारूसी युवक ने 18 महीने के ईरानी बच्चे को सिर के बल पटका, बच्चा कोमा में

मॉस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को सन्न कर रहा है। वायरल हो चुके इस फुटेज में…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मॉस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को सन्न कर रहा है। वायरल हो चुके इस फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स छोटे बच्चे के पास आता है। वह चारों तरफ देखता है। फिर अचानक उस मासूम को पकड़ता है और उसे फर्श पर सिर के बल पटक देता है। वीडियो में यह पूरी वारदात साफ नजर आती है और जिसने भी यह देखा उसकी रूह कांप उठी।

घटना में घायल बच्चा महज अठारह महीने का बताया जा रहा है। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बच्चा ईरान का रहने वाला है और रूस अपनी मां के साथ आया था। बताया गया कि उसकी मां उस समय एयरपोर्ट पर पुश चेयर लेने गई हुई थी। तभी ये हादसा हो गया। जानकारी मिली है कि बच्चा अब कोमा में है और उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी है।

आरोपी की पहचान व्लादिमीर विटकोव के रूप में हुई है जिसकी उम्र इकतीस साल है और वह बेलारूस का नागरिक बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में भी पुलिसकर्मी उसे एयरपोर्ट से बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात के वक्त आरोपी नशे में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके शरीर में गांजे और अन्य ड्रग्स के अंश मिले हैं। जांच अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। फिलहाल जो बात सामने आ रही है वह यही है कि आरोपी पूरी तरह नशे में था और उसी दौरान उसने इस वीभत्स हरकत को अंजाम दे डाला।

बच्चे की मां जो गर्भवती बताई जा रही है वह अपने बेटे को लेकर इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव से बचने के लिए रूस आई थी। लेकिन उसे शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि जिसे वह सुरक्षित जगह मान रही है वहीं उसका मासूम इस कदर दरिंदगी का शिकार बन जाएगा।

फिलहाल बच्चे का इलाज मॉस्को के एक अस्पताल में चल रहा है। उसके सिर में गंभीर फ्रैक्चर है और रीढ़ की हड्डी में भी गहरी चोट आई है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और आने वाले कुछ दिन उसके लिए बेहद निर्णायक होंगे।