शुभांशु शुक्ला की उड़ान से गूंजा भारत का नाम, 41 साल बाद अंतरिक्ष में तिरंगे की वापसी

अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से दोपहर के ठीक 12 बजकर 1 मिनट पर एक्सिओम 4 मिशन ने उड़ान भरी। इस रॉकेट में भारत के…

n6699055521750845734758f1f08afffda27183b2e9a228308e4852d8cec980c9660fbfb2216d47f4f9e009

अमेरिका के कैनेडी स्पेस सेंटर से दोपहर के ठीक 12 बजकर 1 मिनट पर एक्सिओम 4 मिशन ने उड़ान भरी। इस रॉकेट में भारत के बेटे शुभांशु शुक्ला भी सवार थे। उनके साथ तीन और यात्री थे। जैसे ही उड़ान भरी उन्होंने अंतरिक्ष से पहला संदेश भेजा। उन्होंने देशवासियों को नमस्कार करते हुए कहा कि 41 साल बाद हम दोबारा अंतरिक्ष में पहुंचे हैं। इस समय हम धरती के चारों तरफ 7.5 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चक्कर लगा रहे हैं। मेरे कंधे पर तिरंगा है। ये मुझे याद दिला रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं। मेरे साथ पूरा देश है।

उन्होंने कहा कि ये सफर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक नहीं है। ये भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत है। मैं चाहता हूं कि हर देशवासी इस यात्रा का हिस्सा बने। हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो। हम सब मिलकर इस नई शुरुआत में साथ चलें। जय हिंद। जय भारत।

इस उड़ान के साथ शुभांशु शुक्ला वो पहले भारतीय बनेंगे जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करेंगे। राकेश शर्मा के 1984 मिशन के बाद ये पहला मौका है जब कोई भारतीय अंतरिक्ष में गया है। अनुमान है कि अंतरिक्ष यान गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से जुड़ जाएगा। पूरी यात्रा में करीब 28 घंटे लगेंगे।

शुभांशु की इस ऐतिहासिक उड़ान पर वायुसेना ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। इंडियन एयरफोर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आसमान से आगे सितारों तक ये सफर हमारे वायु योद्धा की अदम्य भावना का प्रतीक है। शुभांशु का मिशन भारत का गौरव पूरी दुनिया में फैलाने वाला है। राकेश शर्मा के मिशन के बाद 41 साल बाद फिर तिरंगा अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छू रहा है। ये केवल एक मिशन नहीं बल्कि पूरे देश की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन धरती से करीब 400 किलोमीटर ऊपर लो अर्थ ऑर्बिट में है। ये करीब 28000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूमता है। स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान इसी रफ्तार से चलते स्टेशन से सटीक तरीके से जुड़ने की तैयारी में है। शुभांशु को लेकर ये यान 28 घंटे की यात्रा पूरी करेगा।