Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

महिला से छेड़छाड़ व लूटपाट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर। सहयोगी महिला से छेड़छाड़ तथा लूटपाट करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।…

बागेश्वर। सहयोगी
महिला से छेड़छाड़ तथा लूटपाट करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद ​आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया।
बीते माह 23 जून को एक महिला ने आरोपी राजेंद्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 37 वर्ष पर छेड़खानी करने, गाली गलौच, मारपीट, मंगलसूत्र लूटने तथा 2500 की रुपये लूटने के आरोप में राजस्व पुलिस पिंगलों को तहरीर सौंपी थी। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। डीएम के आदेशानुसार मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया गया। मामने की गम्भीरता को देखते हुए एसपी लोकेश्वर सिंह ने थानाध्यक्ष कौसानी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये। जिस पर थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी की धरपकड़ शुरू की। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेन्द्र सिंह को उसकी उसकी दुकान थापलीधार से गिरफ्तार किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25