घर के आंगन में बर्तन धो रही थी महिला तभी अंदर से खींच ले गया बाघ, 600 मीटर दूर जंगल में मिली लाश

नल पर बर्तन धो रही महिला को बाघ घर के अंदर से उठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणो में इस बात को…

n66702893017490216470233d3431904724ecefd565fcd9fedaca1aa3e5c6fdcf9b6b42ddbc977098b12341 1

नल पर बर्तन धो रही महिला को बाघ घर के अंदर से उठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणो में इस बात को लेकर काफी आक्रोश फैला हुआ है। सूचना मिलने पर हजारा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची।

महिला का खून से लथपथ शव घर के नजदीक से ही बरामद किया गया जिसके बाद हर तरफ इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।


यह घटना देर रात थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम शांति नगर के नजदीक रामनगर तिराहे की है। स्थानीय निवासी रामकिशोर की पत्नी रेशमा देवी देर रात घर में ही नल पर बर्तन धो रही थी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान खेतों की ओर से आया एक बाघ घर में घुस गया बाघ ने रेशमा पर हमला किया और उसे घर के बाहर उठाकर ले गया। यह देखकर घर पर मौजूद अन्य परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।


बाघ की सूचना मिलने के बाद लोग लाठी डंडा लेकर एकत्र हो गए। इसके बाद महिला की तलाश शुरू की गई घर से लगभग 600 मीटर दूर पर जंगल में महिला का शब्द लगभग 1 घंटे बाद मिला।

महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी हजारा सिद्धार्थ उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। जिसके बाद आसपास के थानों के फोर्स को भी बुलवा लिया गया।

ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।मृतका के तीन बच्चे हैं। एसओ हजारा सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। शव को बरामद कर लिया गया है।