मथुरा के कस्बे की गोवर्धन रोड पर एक मुस्लिम होटल के संचालक और उसके भांजे पर गंदे बर्तनों में भोजन खिलाने का आरोप है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि होटल की शौचालय में बर्तन साफ किया जा रहे हैं।
होटल स्वामी के खिलाफ लोगों पर आक्रोश भी फैल गया है। पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची और संचालक और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में क्षेत्र के एक मुस्लिम होटल में किशोर शौचालय में बर्तन साफ करते दिखाई दे रहा था। यह वीडियो लोगों ने देखा तो उनमें गुस्सा फैल गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर युद्ध का छिड़ गया। वीडियो वायरल पुलिस के पास पहुंचा तो थाना प्रभारी राजकमल यादव हरकत में आ गए। उन्होंने धार्मिक भावना भड़काने, होटल में साफ-सफाई न रखने के आरोप में होटल संचालक भूरा और उसके नाबालिग भांजे को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किशोर गंदे स्थान पर बर्तन साफ कर रहा है। संभवत इन्हीं बर्तन में वह खाना भी लोगों को परोसता होगा। इसलिए होटल संचालक और उसके भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चूंकि भांजा नाबालिग है तो उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
UP: यूपी मे होटल के शौचालय में साफ किए गए बर्तन, वीडियो देख खौल गया खून, संचालक गिरफ्तार
मथुरा के कस्बे की गोवर्धन रोड पर एक मुस्लिम होटल के संचालक और उसके भांजे पर गंदे बर्तनों में भोजन खिलाने का आरोप है। इसका…
