प्रयागराज में इस बार महाकुंभ के मेले ने कई चेहरों की किस्मत को नया मोड़ दिया है। उन्हीं में से एक हैं मोनालिसा भोसले। कभी इसी मेले में माला बेचती थीं। आज सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। उनकी सादगी भरी खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा है। सांवला चेहरा। नीली आंखें। तीखे नयन नक्श। और उस पर मुस्कान। बस इतना ही काफी था उन्हें महाकुंभ की वायरल गर्ल बना देने के लिए।
https://www.instagram.com/reel/DKOlAlctq3T/?igsh=Z25pZnU4OTNwdWox
अब आलम ये है कि मोनालिसा जहां जाती हैं। लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। जैसे किसी फिल्मी सितारे का दीदार करने पहुंचे हों। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वे ओपन रूफ गाड़ी में खड़ी नजर आईं। गुलाबी दुपट्टा और नीला सूट पहने हुए मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गाड़ी के साथ एक शख्स उनके सिर पर छाता लिए चल रहा था। इस वीडियो में मोनालिसा किसी स्टार से कम नहीं दिखीं।
जब उनकी गाड़ी गांव में दाखिल हुई तो लोगों का हुजूम उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया। कई लोग गाड़ी के साथ चलते दिखे। कोई तस्वीर खींच रहा था। कोई वीडियो बना रहा था। मोनालिसा मुस्कुराकर सबको हाथ हिला रही थीं। मानो किसी फिल्म का कोई सीन चल रहा हो।
कभी मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा अब कैमरों की नजरों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाली हैं। उनका पहला म्यूजिक वीडियो सिंगर उत्कर्ष शर्मा के साथ है। जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है और लोगों को खासा पसंद आया है।
फिल्मी दुनिया में भी उनका नाम जुड़ चुका है। बताया गया था कि वे डायरी ऑफ मणिपुर नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं। इस फिल्म को डायरेक्टर सनोज मिश्रा बना रहे थे। हालांकि उन पर लगे कुछ आरोपों के बाद से फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इन सबके बीच मोनालिसा लगातार इवेंट्स में दिख रही हैं। स्टेज पर लोगों का प्यार मिल रहा है। और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे वायरल हो रही हैं।
लोग कह रहे हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती। मोनालिसा इसका जीता जागता उदाहरण बन चुकी हैं।
