उत्तराखण्ड के तीन NCC कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट किया फतह

देहरादून। उत्तराखण्ड के तीन युवा राष्ट्रीय कैडेट कोर NCC के कैडेट्सकैडेट वीरेन्द्र सामन्त, 29 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, देहरादून, कैडेट मुकुल बंगवाल, 4 उत्तराखण्ड…

Three NCC cadets from Uttarakhand conquered Mount Everest

देहरादून। उत्तराखण्ड के तीन युवा राष्ट्रीय कैडेट कोर NCC के कैडेट्स
कैडेट वीरेन्द्र सामन्त, 29 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, देहरादून, कैडेट मुकुल बंगवाल, 4 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, पौडी, कैडेट सचिन कुमार, 3 उत्तराखण्ड वाहिनी राष्ट्रीय कैडेट कोर, उत्तरकाशी ने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है।

जानकारी के अनुसार इन युवाओं ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 18 मई 2025 को प्राप्त की है। युवाओं की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित ने इन युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कैडेट्स को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल इन कैडेट्स की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है। उनका साहस और समर्पण देश के युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा का स्रोत बनेगा।