आज से शुरू होगी हेली सेवा की बुकिंग, जानिए कैसे बुक करें टिकट और क्या होगा किराया

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा टिकटों के ऑनलाइन बुकिंग 19 मई से शुरू हो गई है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर…

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा टिकटों के ऑनलाइन बुकिंग 19 मई से शुरू हो गई है। बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12:00 बजे से खुल जाएगी। 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक सकते हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल जाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


इसी दिन से गोविंद घाट से घांघरिया के लिए पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेलीकॉप्टर की सेवा भी संचालित की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में हेली सेवा टिकट की बुकिंग के लिए तिथि तय कर दी है।


आईआरसीटीसी ने वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी है। हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित होती है। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 10080 रुपये है


यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हेली बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.itctc.co.in पर ही हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।