Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

भारतीय वायुसेना के जबरदस्त हमलों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी विदेशी मीडिया भी छुपा न सकी सच्चाई

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को इतना जोरदार झटका दिया है कि अब तक छिपाए गए सच…

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को इतना जोरदार झटका दिया है कि अब तक छिपाए गए सच भी सामने आने लगे हैं। पाकिस्तान चाहे जितनी कोशिश कर ले अपनी हार छुपाने की अब विदेशी अखबार भी उसकी हकीकत खोलने लगे हैं। अमेरिका के वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने सैटलाइट से ली गई तस्वीरों के जरिए बताया है कि भारत की वायु सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक शनिवार को हुए हमलों में कम से कम छह एयरपोर्ट के रनवे और कई इमारतें तबाह हो गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये हमला दशकों से चल रहे विवाद में सबसे बड़ा माना जा रहा है। पूरे देश में भारतीय वायु सेना की जमकर तारीफ हो रही है। ये हमला भारत ने पाकिस्तानी फौज के हमले के जवाब में किया था। सुरक्षा मंत्रालय का कहना है कि पाकिस्तान के हमलों को भारतीय सेना ने पूरी ताकत से नाकाम किया।

सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो से पता चला है कि तीन हैंगर, दो रनवे और दो मोबाइल भवन पूरी तरह तबाह हो गए हैं। हमला पाकिस्तान के अंदर करीब सौ किलोमीटर तक पहुंचा था। इससे साफ दिखता है कि अगर जंग और दिन चलती तो पाकिस्तान के कई बड़े शहर तबाह हो सकते थे।

पाकिस्तान सरकार ने सीजफायर के बाद झूठ फैलाकर देश में जीत का ढोंग रचा लेकिन अब उसका सच मीडिया के सामने आ गया है। शहबाज सरकार का ये झूठ ज्यादा दिन नहीं चला और भारतीय मीडिया के साथ ही अमेरिकी मीडिया ने भी सच्चाई सामने ला दी है।

ये जंग पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई थी जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और करीब सौ आतंकियों को खत्म किया।