Mothers Day 2025: इस दिन को बनाए यादगार, 15 मिनट में बनाएं यह सुपर सॉफ्ट केक, जाने विधि

11 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। मई के दूसरे रविवार को यह दिन मनाया जाता है। इस साल यह खास खास दिन…

n663856617174695271959437efa933ba9562730b44344187508d62313c921b34a4765d67f0eba04fd01f18

11 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। मई के दूसरे रविवार को यह दिन मनाया जाता है। इस साल यह खास खास दिन आपको यादगार बनाना चाहिए। अगर आप अपनी मां के लिए कुछ सोच रहे हैं तो अपने हाथों से उन्हें प्यारा सा केक बनाकर खिलाएं जिसे देखकर मां खुश हो जाएंगी।इस खास दिन पर केक से बेहतर शायद ही कोई बेस्ट ऑपशन होगा। आज हम आपके बिना अंडे और बिना ओवन के केक बनाने की विधि बताएंगे।


केक के लिए सामग्री:-
एक कप दूध
एक चम्मच सिरका
4 चम्मच तेल
8 चम्मच पिसी चीनी
एक कप आटा
4 चम्मच कोको पाउडर
1 चम्मच बेकिंग पाउडर
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
सजावट के लिए व्हिपिंग क्रीम और नुटेला


केक बनाने का तरीका
अगर आप बेहद आसान तरीके से केक बनाना चाहते हो तो सबसे पहले कटोरी ले और उसमें सारी सामग्री डालने अब व्हिस्कर की मदद से तब तक मिलाएं जब तक यह चिकना और गांठ खत्म न हो जाए। अब पैन पर पार्चमेंट पेपर रखें और इस पर बैटर लगाकर पेस्ट फैलाएं। मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने के बाद इसे बोर्ड पर निकाल लें और पेपर हटा दें।


केक को कटर की मदद से छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काट ले और हर स्लाइस पर व्हिप क्रीम और चॉकलेट सॉस फैलाएं और फिर इस पर दूसरा केक का टुकड़ा रखें।


बचे हुए केक के टुकड़ों को क्रश कर ले। इसके बाद केक के चारों ओर व्हिप्ड क्रीम लगाए और आखिर में इसको सजाए। आप चाहे तो चॉकलेट चिप्स से भी इसे सजा सकते हैं। इस तरह आप बिना अंडे के स्वादिष्ट केक बना पाएंगे।