पाकिस्तानी गोलाबारी में मुजफ्फरनगर के ताऊ और भतीजी की हुई मौत राजौरी में हुआ हमला

जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में जिले में खाई खेड़ा गांव में रहने वाले साहिब और उसकी डेढ़ साल की भतीजी की मौत…

जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में जिले में खाई खेड़ा गांव में रहने वाले साहिब और उसकी डेढ़ साल की भतीजी की मौत हो गई।

दोनों चारपाई पर सो रहे थे तभी सुबह अचानक करीब 5:00 बजे हमला हुआ।राजौरी से दोनों केशव रविवार को गांव ले जाएंगे जहां क्रियाकर्म किया जाएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से राजौरी में गोलाबारी की गई थी जिसमें मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के खाई खेड़ा का परिवार भी चपेट में आ गया था।

गांव के शाहीद के बेटे साहिब, तौहीद, वाजिद और आसिफ पिछले करीब 15 साल से राजौरी में रहकर डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते हैं।


साहिब अपनी भतीजी के साथ चारपाई पर सोए थे। सुबह करीब 5:00 बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। इस दौरान घर में सो रहे साहिब और उसकी भतीजी चपेट में आ गए और दोनों की जान चली गई।


कामिल ने बताया कि दोनों शवों को लेकर परिवार के सदस्य राजौरी से मुजफ्फरनगर के लिए चल पड़े हैं। रविवार सुबह तक गांव पहुंचेंगे, जिसके बाद यहां सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।