9 साल पूरे हो गए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के, अब तक 238 करोड़ से ज्यादा सिलेंडर किए गए रिफिल

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 साल पूरे हो गए हैं और अभी इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का…

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 साल पूरे हो गए हैं और अभी इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि इस योजना से काफी महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘बीते 9 सालों में नारी सशक्तीकरण की मिसाल बनी और 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को योजना का फायदा मिला है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आपको बता दें कि यह योजना 1 मई 2016 को शुरू की गई थी।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सभी के लिए खाना पकाने का ईंधन देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है। इस योजना के तहत देश भर में गरीब परिवारों की व्यस्क महिलाओं को जमा राशि मुक्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाता है।


योजना की सफलता को बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है जो महिलाओं के लिए वरदान है।


उन्होंने आगे बताया, ‘इन सालों में 11,670 नए एलपीजी वितरकों के जुड़ने से दूरदराज और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी सिलेंडर दिए गए हैं।’
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने देशभर में लाखों गरीबों और दलितों के जीवन को बदल दिया है मार्च 2025 तक 10.33 करो परिवारों को इस योजना के तहत कवर किया गया था।

बाकी जरूरतमंद परिवारों को केंद्र सरकार ने अगस्त 2021 में उज्ज्वल 2.0 लॉन्च की थी।
इसका लक्ष्य एक करोड़ से ज्यादा पीएमयूवाई कनेक्शन जारी करना था।

जनवरी 2022 में उज्ज्वला 2.0 के तहत 60 लाख LPG कनेक्शन जारी किए गए, जो दिसंबर 2022 तक 1.60 करोड़ तक पहुंच गए। 1 मार्च 2025 तक देश में एक्टिव डोमेस्टिक एलपीजी कस्टमर्स की कुल तादाद 32.94 करोड़ है, जिसमें 10.33 करोड़ PMUY लाभार्थी भी शामिल हैं।