Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सस्ते के चक्कर में शख्स ने खरीद लिए सेकंड हैंड कपड़े फिर हो गई हालत बुरी, जाने पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है जिसने लोगों को कपड़े खरीदने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर कर…

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है जिसने लोगों को कपड़े खरीदने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर कर दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अमेरिका के शख्स ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया और बताया कि कैसे थ्रिफ्ट स्टोर से खरीदे सेकंड हैंड कपड़े पहनने के बाद उसे एक खतरनाक स्किन इन्फेक्शन हो गया।

उसने यह भी बताया कि कपड़ों को बिना धोए पहनना उसके लिए काफी खतरनाक एक्सपीरियंस था।


टिकटॉक यूजर @onenevertwhoo_one ने दावा किया कि सेकंडहैंड कपड़ों के कारण उन्हें मोलस्कम कॉन्टेजियोसम नाम की वायरल स्किन इंफेक्शन हो गई, जिससे उनकी स्किन पर छोटे-छोटे उभरे हुए दाने हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ये दाने स्किन कलर के हैं और बीच में हल्का डिप दिखाई देता है।

मेयो क्लिनिक के अनुसार, यह इन्फेक्शन आमतौर पर दर्दरहित होता है लेकिन दिखने में डरावना लगता है। यह इंफेक्शन संक्रमित कपड़े या त्वचा के संपर्क से फैल सकता है।


डॉक्टर का कहना है की सेकंड हैंड कपड़े अगर आप बिना धोए पहनते है तो बैक्टीरियल, फंगल, वायरल और पैरासाइटिक इंफेक्शन हो सकते हैं। डर्मेटाइटिस, स्केबीज और फंगल इंफेक्शन जैसे स्किन डिजीज भी इस कारण फैल सकते हैं। यहां तक कि नए कपड़ों में भी रंग और केमिकल्स के कारण स्किन रिएक्शन हो सकता है, इसलिए किसी भी कपड़े को पहनने से पहले धोना जरूरी है।


विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार कपड़ों में इस्तेमाल किए गए रंग पूरी तरह से फाइबर में नहीं बंधते जिससे वह स्किन पर ट्रांसफर होकर एलर्जी का कारण बन जाते हैं। कुछ कपड़ों में फॉर्मल्डिहाइड रेजिन जैसी खतरनाक केमिकल्स होती हैं जो लंबे समय तक संपर्क में रहने पर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया है। अब तक इस 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस शख्स के प्रति सहानुभूति भी दिख रहे हैं। वहीं कई यूजर्स पूछ रहे हैं, “तुमने कपड़े धोए क्यों नहीं?” एक यूजर ने लिखा, “नई टेंशन मिल गई, अब तो नया भी धोकर ही पहनेंगे!”